रैपिड एक्शन फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च: विदिशा क्षेत्र की जुटाई जानकारी, ताकि विवाद की स्थिति को किया जा सके नियंत्रित

[ad_1]

विदिशा3 घंटे पहले

रैपिड एक्शन फोर्स की 108 बटालियन विदिशा जिले की जिम्मेदारी लेने के साथ यहां के भौगोलिक परिस्थिति से अवगत हो रही है। 5 से 11 नवंबर के बीच पूरे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आरएएफ के जवान घूम कर वहां के भौगोलिक स्थिति के अलावा राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक स्थिति से अवगत हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सभी बातों का बारीकी से गहन अध्ययन करने के साथ ही राजनीतिक दलों, सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों से जुड़ी जानकारी भी एकत्रित की जा रही है। जिससे कि भविष्य में किसी भी प्रकार के तनाव और दंगे की स्थिति में नियंत्रण किया जा सके। पूर्व में हुए घटनाक्रम को भी समझने और उसका अवलोकन करने के साथ अपने डाटा को मजबूत कर रहे हैं।

आज जिला मुख्यालय पर रैपिड एक्शन फोर्स के सदस्यों ने जिला पुलिस के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र में भ्रमण किया। संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। बताया गया कि समय-समय पर वर्तमान परिस्थितियों का अवलोकन करने के लिए भ्रमण करती है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button