MPPSC उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) परीक्षा: जबलपुर कमिश्नर ने परीक्षा केन्द्राध्यक्षों और सहायक को-आर्डिनेटर की किया नियुक्त

[ad_1]

जबलपुर26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभागायुक्त बी चंद्रशेखर ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) परीक्षा-2021 के लिए परीक्षा केन्द्राध्यक्षों एवं सहायक को-आर्डिनेटर की नियुक्ति की है। यह परीक्षा रविवार 16 अक्टूबर को जबलपुर शहर में तीन परीक्षा केन्द्रों शासकीय होम साइंस कॉलेज, पं. लज्जाशंकर झा उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल स्कूल एवं महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगी।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए इन तीनों शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों को ही संभागायुक्त द्वारा परीक्षा केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके अलावा सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास संजय अब्राहम, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा आरके अवधिया एवं क्षेत्रीय प्रबंधक पर्यटन विकास निगम आर एल पटेल को सहायक को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। उप संचालक कृषि एस के निगम एवं प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र ब्रजेश मिश्रा रिसर्च सहायक को-आर्डिनेटर बनाये गये हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button