खंडवा में रिटायर्ड महिला अफसर ने एसिड गटक दी जान: GDC कॉलेज से रिटायर्ड प्रिंसिपल की बड़ी बहन थी, डिप्रेशन में किया सुसाइड

[ad_1]

खंडवा17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मृतका मीनाक्षी सेनगुप्ता। - Dainik Bhaskar

मृतका मीनाक्षी सेनगुप्ता।

मध्यप्रदेश के खंडवा में एक रिटायर्ड महिला अफसर ने एसिड पीकर जान दे दी। 70 वर्षीय रिटायर्ड अफसर और उनकी छोटी बहन दोनों अविवाहित थी, शहर के सेठी नगर में साथ रहती है। वह कोरोना के बाद से डिप्रेशन में थी, वृद्वावस्था में शरीर काम करना छोड़ चुका था, इस कारण पैरो से दिव्यांग हो चुकी थी। इसी डिप्रेशन में टॉयलेट क्लिनर एसिड पी लिया, छोटी बहन ने जिला अस्पताल में एडमिट भी कराया लेकिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

थाना मोघट रोड पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। घटना सुबह 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मृतिका मीनाक्षी पिता बीबी सेनगुप्ता है, वह सांंख्यिकी विभाग में पदस्थ थी। करीब 5 साल पहले रिटायर्ड होना बताया गया है। उनकी छोटी बहन गीताली सेनगुप्ता हाल ही में शहर के गर्ल्स कॉलेज से रिटायर्ड हुई थी। दोनों बहनें साथ में रहती थी। परिवार में इनके अलावा दूर के रिश्तेदार है।

टॉयलेट क्लिनर एसिड पी लिया था

पुलिस के अनुुसार मृतका मीनाक्षी सेनगुप्ता ने जो एसिड पीकर जान दी है। वह टॉयलेट क्लिनर एसिड था। कोरोना में वह बीमार थी, तब से हाथ-पैरों ने काम करना बंद कर दिया था। वह चलने में भी असमर्थ थी।

कल हाेगा पोस्टमार्टम, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

रामेश्वर चौकी प्रभारी उमेश लाखरे के मुताबिक, 70 वर्षीय महिला काफी टूट चुकी थी, यहीं सुसाइड का कारण बताया गया है। घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों बहनें घर पर अकेली ही रहती थी। मृतका के लिए खुद कमाना और अपनी सेहत का ख्याल रखना कठिन हाे चुका था। इंदौर निवासी परिजन कल खंडवा आएंगे, इसलिए पीएम कल ही हो सकेगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button