सागर में युवक ने किया सुसाइड: खेत में पेड़ पर लटकता मिला शव, मजदूरी करता था मृतक

[ad_1]
सागर41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अस्पताल पहुंचे मृतक के परिवार वाले।
सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा बाग में खेत में पेड़ पर फंदे से झूलता हुआ युवक का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम सेमराबाग में हर्ष ठाकुर के खेत में लगे पेड़ पर युवक का शव फंदे से झूल रहा था। ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। जांच में मृतक की पहचान सुनील पुत्र भोलाराम पटेल उम्र 22 साल निवासी सेमरा बाग के रूप में हुई।
पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर अस्पताल पहुंचाया। घटनाक्रम की खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने सुनील की मौत पर संदेह जताया है। मृतक के भाई रवि पटेल ने कहा कि भाई सुनील मजदूरी करता था, वो कभी आत्महत्या नहीं कर सकता है। उसके साथ कुछ गलत हुआ है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। वहीं शव अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Source link