सागर के राजनेताओं पर चढ़ा मौनिया नृत्य का खुमार: हाथ में मोर पंख लेकर मौनिया नृत्य पर झूमे परिवहन मंत्री, दिवारी गीत गाकर थिरके जिपं अध्यक्ष

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- With Peacock Feathers In His Hand, The Transport Minister Danced On The Maunia Dance, The President Of The Zip Dance Danced By Singing The Diwari Song.
सागरएक घंटा पहले
परिवहन मंत्री ने किया मौनिया नृत्य।
दीपावली पर्व के चलते बुंदेलखंड में दिवारी गीत और मौनिया नृत्य की धूम है। सागर में मौनिया नृत्य का राजनेताओं पर भी खुमार देखने को मिल रहा है। जनप्रतिनिधि कार्यक्रमों में शामिल होकर मौनिया नृत्य पर झूम रहे हैं। दिवारी गीत गाते नजर आ रहे हैं। जैसीनगर में आयोजित मेले में प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए।
जहां मौनिया नृत्य देख वे खुद को रोक नहीं पाए और भीड़ के बीच पहुंच गए। जहां उन्होंने माइक लिया और दिवारी गीत गया। साथ ही हाथ में मोर पंख लेकर मौनिया नृत्य किया। इस दौरान वे दिवारी गीत गाकर जमकर झूमे।

जिपं अध्यक्ष ने दिवारी गीत गाकर बांधा समां
मंत्री राजपूत के भाई सागर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत टिकीटोरिया में आयोजित मौनिया नृत्य और दिवारी कार्यक्रम में शामिल हुए। वे यहां पहुंचे तो मौनिया नृत्य कर रहे लोगों के बीच पहुंच गए। जहां उन्होंने दिवारी गीत गाए और जमकर थिरके। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए दीपावली पर्व की बधाइयां दी।

पीडब्ल्यूडी मंत्री भार्गव दिवारी गीत गाते हुए।
पीडब्ल्यूडी मंत्री की गीत पर झूमी जनता
दीपावली पर्व के चलते रहली विधानसभा क्षेत्र के पटना ककरी में गोवर्धन मेले का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव शामिल हुए। यहां वे बुंदेलखंड की संस्कृति में रंगे नजर आए। उन्होंने मेले में दिवारी गीत गाए। मंत्री के दिवारी गीत सुनकर मेले में मौजूद जनता जमकर झूमीं।
Source link




