इंडियन आइडल 16 पहली बार फ्री-टू-एयर टीवी पर, सोनी पल पर 7 सितंबर से होगा प्रसारित
मुंबई, 4 सितंबर 2026। देश के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का 16वां सीजन पहली बार फ्री-टू-एयर (एफटीए) प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने जा रहा है। शो का प्रीमियर 7 सितंबर से सोनी पल पर होगा। दर्शक इसे सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे देख सकेंगे।
इंडियन आइडल 16 की खासियत इसका ‘यादों की प्लेलिस्ट’ थीम है। 82 एपिसोड के इस सीजन में देशभर से चुने गए 18 प्रतिभाशाली गायक अपनी गायकी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। शो में अलग-अलग पीढ़ियों के यादगार गीतों के साथ प्रतियोगियों की व्यक्तिगत और प्रेरणादायक कहानियां भी देखने को मिलेंगी।
इस सीजन में श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह जज की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि आदित्य नारायण शो की मेजबानी करेंगे। तीनों जज प्रतियोगियों की गायकी और मंचीय प्रस्तुति का आकलन करते हुए उन्हें मार्गदर्शन देंगे।
इंडियन आइडल 16 का एफटीए प्लेटफॉर्म पर प्रसारण इसे खास बनाता है। सोनी पल के मुताबिक, इसका उद्देश्य देशभर के ज्यादा से ज्यादा परिवारों तक प्रीमियम मनोरंजन, संगीत और प्रतिभाओं से भरा यह शो पहुंचाना है।
इंडियन आइडल 16 का प्रसारण 7 सितंबर से सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे सिर्फ सोनी पल पर होगा।




