टीकमगढ़ में 22 अवैध कॉलोनाइजरों को नोटिस: पूर्व नपाध्यक्ष सहित भाजपा-कांग्रेस के नेता शामिल, कलेक्टर ने प्लॉट विक्रय पर लगाई रोक

[ad_1]

टीकमगढ़6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शहर में अवैध कॉलोनाइजरों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसा है। सोमवार को 22 कॉलोनाइजर के नाम नोटिस जारी किए गए हैं। बगैर सुविधाओं के उपभोक्ताओं को प्लाट बेचकर लाभ कमाने वालों के खिलाफ कलेक्टर ने नोटिस जारी करते हुए भूखंडों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।

कार्यवाही में कांग्रेस के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार खान, कांग्रेस नेता अंकित जैन, भाजपा नेता प्रदीप भदौरा सहित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रीतेश भदौरा भी इस कार्यवाही जद में आ गए हैं। वहीं कांग्रेस पार्षद के पति फरीद खान का नाम भी अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने वालों में शामिल हैं। आदेश से बताया गया कि शहर के 22 कॉलोनाइजरों ने भूमि पर बिना बंटवारा, बगैर रिकार्ड दुरुस्ती के अवैध तरीके से नगर निवेश और लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका परिषद से बगैर अनुमति व अनापत्ति लिए अवैध रूप से कॉलोनी का विस्तार करते हुए प्लाटिंग कर दी है। इसके साथ ही रोड, लाईट, पानी, पार्क, नाली आदि भी नहीं तैयार की गई। इन्ही सब बिंदुओं के चलते टीकमगढ़ एसडीएम ने प्रतिवेदन तैयार कर कलेक्टर को प्रस्तुत किया था, जिसके बाद सोमवार को यह कार्यवाही की गई है।

कॉलोनी वैध करने की यह होती प्रक्रिया
कॉलोनी वैध करने के लिए दो प्रक्रिया होती हैं। कॉलोनाइजर कॉलोनी का विकास कार्य पूरा करने के बाद नपा में पूरा निरीक्षण शुल्क जमा कराएं, निरीक्षण कराकर प्रमाण पत्र लें। राशि का निर्धारण नपा वहां के भूखण्ड के आधार पर करती है। यह राशि कॉलोनाइजर को भरना होती है। अगर वह नहीं भरता है तो ऐसी स्थिति में नगर पालिका किसी भी कॉलोनी में 15 प्रतिशत भूखण्ड बंधक रखती है। उन बंधक भूखंडों को अधिग्रहण कर उसका विक्रय कर उस राशि को हस्तांतरण की राशि में समायोजित कर कॉलोनी को वैधता प्रदान होती है।

इन पर हुई कार्रवाई
सुनील यादव पुत्र गुलाब यादव, फतिया बेगम पत्नि इशाक अली, सुधीर, प्रदीप भदौरा, सतारा पत्नि बहीद खान, भगवती पत्नि कपूरचन्द्र जैन, अंकित पिता महेन्द्र जैन, रीतेश भदौरा, अकीला पत्नि हाजी शेख जहीर, आदित्य नारायण भटनागर, शांतिबाई पत्नि हरगोपाल अहिरवार, फरीद खान पिता शहीद खान, मीनू पत्नि पवन जैन, प्रमिला पत्नि महेन्द्र, जब्बार पिता नत्थू खान, विजय गोपाल सर्राफ पिता धुक्के सर्राफ, पुरूषोत्तम रावत, दीप्ति जैन, सुमित्रा पत्नि बालकिशन प्रजापति, नरेन्द्र कुमार जैन पिता दयाचन्द्र, नरेन्द्र सिंह यादव पिता पन्नालाल, बाबूलाल पिता कड़ोरे जैन, शब्बीर पिता लाल खान, रामकृष्ण, जगदीश पिता अच्छेलाल गुप्ता, जुलेखा पत्नि लल्लू खान, नसीबा बेबा नत्थू खान आदि के नाम शामिल है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button