राज्य सरकार से मांग: केंद्र की तरह राज्य के कर्मचारियों को भी दें 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता

[ad_1]

बुरहानपुर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को 4% महंगाई भत्ता देने की घोषणा के बाद मप्र में भी मप्र कर्मचारी कृषि उपज मंडी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने राज्य सरकार से मांग की है कि वह भी तुरंत 4% महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी करें। संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह गहलोत, अपाक्स जिलाध्यक्ष राजेश सावकारे, अजाक्स जिलाध्यक्ष राजेश साल्वे, कर्मचारी कांग्रेस के शांताराम निंबोरकर, अकरम बागवान, लिपिक वर्गीय संघ के ठाकुर अरविंद सिंह और नरेंद्र तारे सहित अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी राज्य सरकार से यह मांग की है।

सभी ने कहा दीपावली से पहले चार प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाए। उन्होंने कहा मप्र के कर्मचारी वैसे ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों से पिछड़े हुए हैं। जिस प्रकार राजस्थान सरकार ने तुरंत 4% महंगाई भत्ता लागू कर केंद्र के समान 38% महंगाई भत्ता दिया, उसी प्रकार मप्र सरकार भी 38% महंगाई भत्ता दें।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button