नहाने गया युवक पानी में डूबा: गंज पुल के पास बेतवा नदी में 3 घंटे तक सर्चिंग के बाद भी नहीं मिला

[ad_1]

गंजबासौदा7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बेतवा गंज पुल के पास नहाने गया एक युवक गहरे पानी में डूब गया। घटना बुधवार दोपहर 2 बजे के आसपास की है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर होमगॉर्ड और पुलिस जवान सर्चिंग वोट के जरिए युवक की तलाश की।

जानकारी अनुसार वार्ड नंबर 10 निवासी सुशील अहिरवार (30 वर्ष) नहाने गया था। मौके पर मौजूद लोगों के बताया कि युवक अकेले ही गंज पुल पर नदी में नहाने गया था। जिसे गहराई के पानी की तरफ जाने के लिए सभी ने रोका था लेकिन युवक नहीं माना। जब एक घंटे तक युवक दिखा तो पुलिस काे सूचना दी। वहीं, पुलिस ने सर्चिंग बोट के जरिए 2 घंटे तक युवक को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन शाम होने के कारण सर्चिंग रोक दी गई।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button