Chhattisgarh

पाटन विधानसभा से हमेशा कांग्रेसी कार्यकर्ता चुनाव लड़ते हैं – भूपेश बघेल

लोकसभा चुनाव की तैयारी में पाटन विधानसभा कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक हुई

पाटन विधानसभा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी पाटन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ता बैठक आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक भूपेश बघेल उपस्थित थे।पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पाटन विधानसभा में हमेशा से कार्यकर्ता चुनाव लड़ते है।आप सभी के मेहनत से मुझे विधानसभा चुनाव में लगभग 20 हजार मतों से विजय दिलाई,धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं।

इस बार लोकसभा चुनाव में भरपूर जीत का विश्वास हमें है क्योंकि हमारे पास मुद्दा भी है,सिया रामचंद्र जी हम सबके है ना की भाजपा का,उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद प्रेषित करते हुए देश में चाहे किसी का सरकार होता राम मंदिर बनके रहता लेकिन वे लोग जबरदस्ती श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं,जनता जवाब देगी।आज किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं सहित व्यापारी, आदिवासी, अल्प संख्यक, पिछड़ा वर्ग सभी परेशान है। मंहगाई चरम सीमा पर है । मनरेगा सहित सभी अधोसंरचना कार्य रुक गया है। मोदी सरकार में विधायकों, मीडिया को खरीदने का कार्य लगातार जारी है। ईवीएम मशीन, ईडी, सीबीआई आदि को अपना हथियार बना के रखी है। हमारी सरकार थी तब बोनस देने के लिए कई बार गुहार केंद्र से किए, लेकिन आज छत्तीसगढ़ के लिए अनुमति मिला होगा।दिल्ली में किसान आंदोलन जारी है। उनकी आवाज को दबाने की कोशिश जारी है। आज छत्तीसगढ़ में किसानों को 3100 रूपये प्रति क्विंटल का दाम 21 क्विंटल धान खरीदी के लिए मजबूर हमारी कांग्रेस सरकार ने किया है। बेरोजगारी भत्ता, मजदूर न्याय योजना, सभी पेंशन योजना पूरी तरह बंद पड़ा हुआ है।प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू ने भाजपा अंग्रेजों की तरह अपना कार्य करती है। सांप्रदायिक, परिवार, ग्रामवासियों सहित पूरे देश में लड़ाई कराने में माहिर है। फूट डालो और राज करो की नीति में चल रही है। जिसका जवाब लोकतंत्र के माध्यम से पूरे भारत की जनता देगी।जिला अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने हमारे कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ में मजबूती से कांग्रेस की रीति नीति एवं भाजपा की भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए जीत दर्ज कराने संकल्पित है।ज़िला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष अशोक साहू ने पाटन विधानसभा सहित दुर्ग जिले में स्वीकृत करोड़ों रुपए के विकास कार्यों को निरस्त करने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। जिसका जवाब सरपंच सहित जनता प्रत्येक ग्रामों में देगी। बैठक को अश्वनी साहू, राकेश ठाकुर किसान नेता, आर एन वर्मा पूर्व महापौर, जयश्री वर्मा, संतोषी तिवारी, खिलेश मारकंडे, किरण चंद्राकर ने भी संबोधित किया।संचालन नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हेमंत देवांगन आभार ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने किया।

इस अवसर पर आशीष वर्मा पूर्व ओएसडी,भूपेंद्र कश्यप, जवाहर वर्मा, पं. तरुण बिजोर, मोनू साहू सभापति ज़िप, देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जप, देवकुमार निषाद पूर्व सदस्य मछुआ कल्याण बोर्ड, पवन पटेल, दिनेश साहू सभापति, रूपचंद साहू, ठाकेंद्र धनकर, जवाहर वर्मा, सोहन बघेल, जोन प्रभारी सालिक साहू, ललित सिन्हा, सोहन जोशी, अजय सिंगौर, डॉ.के.के.साहू, सुरेश निषाद, गुलाब ठाकुर, चोवा सिन्हा, देवेश चंद्राकर, मनोज वर्मा, नरेंद्र वर्मा, लीलाधर वर्मा, पुरषोत्तम कश्यप, युगलकिशोर आडील, आभाष दुबे, निलेश वर्मा, मनीष देवांगन, सुनील सोनी, मनीष पटेल, सुमित चंद्राकर, युवराज साहू, मनीष देवांगन, गोपाल देवांगन, नीरज सोनी, आदित्य तिवारी, प्रशांत शुक्ला, खिलावन चंद्राकर, पुरेंद्र वर्मा, रोहित चंद्राकर, जिलेंद्र वर्मा, आगेश्वर साहू, महेश साहू, चंपा यादव, सुरेंद्र गायकवाड, आनंद बघेल, ईश्वर चंद्राकर, कौशल साहू, संतोष वर्मा, अशोक सपहा, किशोर साहू, भोलू, अशोक ठाकुर, सतीश देवांगन, दिनेश साहू महामंत्री, कमलेश साहू, यशवंत साहू, प्रभु साहू, सुनील सोनी, सोनू यादव, राजेश्वर सिन्हा, युगलकिशोर साहू, दिनेश टंडन, थानेश्वर यदु, भरत वर्मा, बी.आर. साहू, डोमन साहू वरिष्ठ कांग्रेसी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button