दीवाली पर्व: अमलतास के विशेष विद्यालय ने मनाई दीपावली

[ad_1]
देवास2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

विशेष विद्यालय के स्टाफ ने मनाया दीपावली पर्व।
अमलतास अस्पताल विशेष विद्यालय पिछले डेढ़ वर्ष से दिव्यांगों को स्पेशल एजुकेशन, आक्युपेशन थेरेपी, फिजियो थेरेपी और स्पीच थेरेपी की नि:शुल्क सुविधा प्रदान करता आ रहा है। अमलतास विशेष विद्यालय में 50 दिव्यांग बच्चे हैं जो मानसिक मंदता ऑटिज्म, डाउन सिन्ड्रोम एवं सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित हैं। अस्पताल के कैंपस में हाल ही में दिव्यांग बच्चों ने लिए हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।
अमलतास विशेष विद्यालय के 50 दिव्यांग बच्चों ने एवं उनके पालकगण ने अमलतास हॉस्पिटल के डीन एमएस सर, फारेन्सिक मेडिसिन के एओडी, स्कूल प्रिंसिपल डाॅ. पुष्पा वैष्णव व स्कूल के पूरे स्टाफ के साथ मिलकर दीवाली पर्व मनाया गया। दिव्यांग बच्चों ने स्टाफ के साथ मिलकर बनाई रंगोली, जलाए दीपक और फूलझड़ियां जलाई। इसी बीच डाॅ. पुष्पा वैष्णव स्कूल प्रिंसिपल ने दीवाली त्योहार के बारे में बताया गया।
Source link