जयविलास पैलेस के गेट से टकराई कार: घटना के समय ओवर स्पीड थी कार, बड़ा हादसा टला

[ad_1]

ग्वालियरएक घंटा पहले

ग्वालियर में तेज रफ्तार आ रही कार ने अनियंत्रित होकर जयविलास पैलेस के गेट को तोड़ दिया। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित महल गेट की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

भिण्ड निवासी सोनपाल सिंह पुत्र रामवरन सिंह राजपूत जी फाॅर एस कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है और अभी उसकी ड्यूटी जयविलास पैलेस के महल गेट पर है। वह आरक्षक रामनरेश गुर्जर के साथ ड्यूटी पर था तभी तेज रफ्तार आ रही कार क्रमांक MP07 CF-5204 का चालक लापरवाही व तेजी से अपना वाहन चलाकर आया और महल गेट में टक्कर मार दी। टक्कर से महल गेट टूट गया। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी चालक वहां से भाग निकला। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी कार को निगरानी में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महल की गेट से कार टकराने की खबर मिलते ही पहुंचे अधिकारी

-जैसे ही पुलिस अधिकारियों को पता लगा कि जयविलास महल के गेट से कार टकरा गई है। थाने से लेकर सर्कल के सीनियर ऑफिसर महल गेट पर पहुंच गए। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी भी महल गेट पर पहुंच गए। जब अफसरों ने देखा कि कोई नुकसान नहीं हुआ है तो राहत की सांस ली।

कार डिवाइडर से टकराई

तेज रफ्तार आ रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के हाईकोर्ट के पास की है। घटना के बाद चालक व उसका साथी घायल हो गया। कार चलने की स्थिति में ना होने पर चालक कार छोड़कर चला गया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि कार का मालिक कौन है और कितनी चोट आई है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button