Chhattisgarh

BREAKING :छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस नक्सली मुठभेड़:कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर, जवानों ने बड़े नक्सल लीडर को घेरा, दोनों ओर से फायरिंग जारी

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बीजपुर जिले में सुबह से पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि नेशनल पार्क इलाके में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जवानों ने बड़े नक्सल लीडर को घेर रखा है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

बीजापुर SP डॉ. जितेन्द्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि बीजापुर-गढ़चिरौली पर मुठभेड़ चल रही है। ऑपरेशन जारी है। हालांकि नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है। सर्च ऑपरेशन के बाद संख्या सामने आएगी।

वहीं रविवार को गरियाबंद जिले में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलिस और नक्सलियों के बीच लगातार 4 घंटे फायरिंग हुई, लेकिन जंगल का सहारा लेकर नक्सली मौके से भाग निकले थे। फिलहाल सभी फरार नक्सलियों की सर्चिंग जारी है।

Related Articles

Back to top button