24 घंटे में तीन बार बदला मौसम: शहर में आज भी बारिश की संभावना: सामान्य से 23% ज्यादा गिरा पानी फिर भी संभाग में चौथे नंबर पर हम, आगर टॉप पर

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Chance Of Rain In The City Even Today: 23% More Water Fell Than Normal, Yet We Are At Number Four In The Division, Agar On Top

रतलाम34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
शहर में बुधवार की शाम को बारिश होने लगी। - Dainik Bhaskar

शहर में बुधवार की शाम को बारिश होने लगी।

जिले में मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। 24 घंटे में मौसम में तीन बार बदलाव हुआ है। दोपहर में धूप, सुबह बादल तो शाम को बारिश हुई। इधर, जिले में अब तक सामान्य से 23% ज्यादा बारिश हो चुकी है, हालांकि, अभी संभाग में चौथे नंबर पर हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गुरुवार को जिले में बारिश की संभावना है।

जिले में अब तक कुल 1122.92 मिमी बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 23% ज्यादा है। हालांकि, हमारे यहां हुई बारिश अभी सबसे ज्यादा नहीं है। आगर, देवास और शाजापुर जिला इस बार पूरे संभाग में सबसे ज्यादा बारिश वाले जिले हैं। इनमें भी आगर टॉप पर है, जहां 1378.2 मिमी बारिश हो चुकी है। जो कि, वहां की सामान्य बारिश से 53% ज्यादा है। आगर पिछले साल भी टॉप पर था, जबकि 2019 में रतलाम और मंदसौर में सर्वाधिक बारिश हुई थी।
शाम को बारिश इसलिए… नमी आ रही : मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक लो प्रेशर का एरिया मध्यप्रदेश में बना हुआ है। इसी के साथ ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। नमी भरपूर आ रही है, इससे शाम को बारिश हो रही है। अब गुरुवार को बारिश के आसार बने हुए हैं।

1 डिग्री कम हुआ तापमान, लेकिन उमस बढ़ी : बुधवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री रहा। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की कमी तो न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी हो गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज हुआ था। सुबह आर्द्रता 89 व शाम को 82 प्रतिशत रही।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button