मंगलवार भस्म आरती दर्शन: महाकाल के दिव्य दर्शन हुए रत्न जड़ित त्रिनेत्र और शेषनाग का रजत मुकुट धारण किया

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Had Divine Darshan Of Mahakal And Wore Trinetra Studded With Gems And Sheshnag’s Silver Crown

उज्जैन21 मिनट पहले

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप में दर्शन हुए। मंदिर के पुजारी ने तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोले। भगवान महाकाल का जल से अभिषेक कर दूध,दही,घी,शहद,शक्कर शहद, ताजे फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन के बाद हुए दिव्य स्वरूप के दर्शन भस्म आरती में उपस्थित हुए श्रद्धालुओं ने किए।

भगवान महाकाल के मस्तक पर कुमकुम का टीका, रत्न जडि़त त्रिनेत्र धारण कराए। कान में रत्न जडि़त कुण्डल और भगवान के सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रुद्राक्ष की माला अर्पित की गई। सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण कराई।

बाबा महाकाल को नवीन वस्त्र अर्पित कर फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल अद्भूत दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। भस्म आरती के पहले भगवान महाकाल को भस्म रमाई गई। श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा महंत ने भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button