करण जौहर के कॉफी हैंपर में होता है क्या-क्या महंगा सामान, खुल गया सीक्रेट

कॉफी विद करण में हर बार उनके हैंपर पर हर सिलेब की नजर रहती है। इसके अंदर क्या होता है ये अब तक किसी को नहीं पता था। फाइनली करण जौहर ने खुलासा कर दिया है कि इस हैंपर में क्या-क्या है। रैपिड फायर राउंड के विनर को ये हैंपर दिया जाता रहा है। सिलेब्स ने कई बार पूछा लेकिन करण ने कभी ये राज नहीं खोला था कि हैंपर में क्या है। करण इतना बोलते थे कि इसमें काफी महंगी चीजें हैं। अब करण ने हैंपर खोलकर दिखा दिया है कि हैंपर में क्या-क्या होता है।
करण ने दिखाए सामान
Disney+ Hotstar ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें करण जौहर इस हैंपर से पर्दा हटाते दिखे हैं। करण बोल रहे हैं, हम ऐसे पेश आते हैं जैसे कि हैंपर धरती का सबसे सम्मानित अवॉर्ड हो। करण ने यह भी बताया कि बॉक्स को उनकी दोस्त दीप्ति गोएनका और उनकी टीम ने डिजाइन किया है। बॉक्स में त्यानी जूलरी, मार्शल ऐक्शन II स्पीकर्स, ऑडी एसप्रेसो मोबाइल, ऐमजॉन इको शो 10, महंगी चाय, टी मेकर, चॉकलेट्स, तरह-तरह की मिठाइयां, कॉफी विद करण मग और चीजें होती हैं जो करण ने कैमरे पर नहीं दिखाईं। इसमें शैंपेन, मोबाइल फोन और परफ्यूम भी शामिल था।
इस बार गौरी थीं खास मेहमान
करण जौहर का शो साल 2000 में शुरू हुआ था। अब तक इसके 7 सीजन आ चुके हैं। हर बार की तरह उनके शो पर इस साल भी कई चटपटे खुलासे हुए। शो पर आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, करीना कपूर, आमिर खान, सामंथा प्रभु, अक्षय कुमार, विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे, कृति सैनन वगैरह उनके मेहमान थे। इस बार खास गेस्ट थीं शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान। जिन्हें बहुत कम ही किसी चैट शो पर देखा जाता है।
