रायसेन में किसानों ने लगाया जाम: धान के अच्छे रेट नहीं मिलने से नाराज अन्नदाता, मंडी के सामने रोड किया जाम

[ad_1]

रायसेन6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रायसेन शहर में इन दिनों धान की बंपर आवक हो रही है। दूर-दूर से किसान अपनी धान की उपज लेकर पहुंच रहे हैं। गुरुवार शाम को नीलामी में लगी कुछ किसानों की धान खराब थी, जिस कारण व्यापारियों ने उनके धान के रेट कम लगाए गए।

इसी बात से नाराज किसानों ने कृषि उपज मंडी के सामने रोड पर आकर जाम लगाने की कोशिश की। इस दौरान किसान मंडी प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। थाना पुलिस ने किसानों को रोड से हटाया गया। इसके बाद सभी किसान मंडी में पहुंचे। यहां सचिव ने किसानों को समझाइश दी। वहीं बैरसिया से अपनी धान की उपज लेकर पहुंचे। किसान सुनील अहिरवार का कहना है कि व्यापारियों अपनी मनमर्जी के रेट लगा रहे हैं।

जिस कारण किसानों ने रोड पर जाम लगाया। वही व्यापारियों का कहना है कि जिन किसानों की धान अच्छी है। उन किसानों की धान 3200 से 3500 के रेट में खरीदी जा रही है। जिन किसानों की धान में नमी है या खराब है कलर ठीक नहीं है। इस प्रकार की धान को 2100 और 2200 के रेट में ही खरीदी जाएगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button