शुक्रवार भस्म आरती दर्शन: भगवान महाकाल के मस्तक पर आभूषण और फूलों के साथ चन्दन ड्रायफ्रूट से नारी स्वरूप में श्रृंगार

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Dressed In Female Form With Sandalwood Dryfruits With Ornaments And Flowers On The Head Of Lord Mahakal

22 मिनट पहले

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार भस्म आरती के दौरान तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। इसके बाद पण्डे पुजारियों ने दूध,दही ,घी ,शहद फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक किया। भगवान महाकाल के मस्तक पर आभूषणों और फूलों के साथ चन्दन से नारी स्वरूप में श्रृंगार।

भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग,चन्दन,सिंदूर ड्रायफ्रूट और आभूषणों से नारी रूप में श्रृंगार किया गया। मस्तक पर तिलक और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button