यूटीएस मोबाइल एप को कर लें अपडेट: अब स्टेशन से 20 किमी के दायरे से भी बुक कर सकेंगे यूटीएस टिकट

[ad_1]
बालाघाटएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को टिकट काउंटरों में लगने वाली कतारों से निजात दिलाने, शीघ्र टिकट उपलब्ध कराने व टिकटिंग प्रणाली को गतिशील बनाने और कैश लेस प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घर बैठे अनारक्षित टिकट बुकिंग के लिए यूटीएस मोबाइल ऐप की सुविधा प्रदान की गई हैं।
अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री अपने मोबाइल पर इस ऐप को डाउनलोड करके वांछित गाड़ी में यात्रा के लिए अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं। इस ऐप से किसी भी स्टेशन के लिए अनारक्षित टिकट प्राप्त किया जा सकता है। यह सुविधा रेलवे स्टेशन से 5 किलोमीटर के दायरे तक ही सीमित थी।
जिसे स्टेशन से 5 किमी दूर रहने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने 5 किमी के दायरे को बढ़ाकर 20 किमी कर दिया गया है। अर्थात पूर्व में जो रेलवे स्टेशन से 5 किमी के दायरे में अनारक्षित टिकट बुक कर सकते थे, वे अब रेलवे स्टेशन से 20 किमी के दायरे तक अपना अनारक्षित टिकट बुक कर सकेंगे।
इस मोबाइल ऐप के माध्यम से प्लेटफार्म टिकट भी प्राप्त किए जा सकते हैं। सीजन टिकट जारी व नवीनीकरण भी कर सकते हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया हैं कि घर बैठे इस ऐप के माध्यम से टिकट खरीदने की इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाए। जिनके मोबाइल में पहले से यूटीएस मोबाइल ऐप डाउनलोड है वे उसे अपडेट कर उपयोग करें।
Source link




