‘महाकाल लोक’ के लोकार्पण का LIVE प्रसारण: रतलाम, खंडवा, मंदसौर, खरगोन, देवास में लोगों ने सीधा प्रसारण देखा

[ad_1]

इंदौर डेस्क8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण पीएम मोदी कर रहे है। इसका सीधा प्रसारण 40 देशों में हो रहा है। वहीं प्रदेश के कोने कोने में इसका सीधा प्रसारण देखा जा रहा है। मालवा-निमाड़ के प्रमुख शहरों में खंडवा, खरगोन, मंदसौर, देवास में महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम लाइव देखा जा रहा है।

मंदसौर में पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में लाइव प्रसारण

उज्जैन में महाकाल लोक लोकार्पण को लेकर मंदसौर में भी विशेष तैयारियां की गई है। भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर को आकर्षक सजाया गया है। मंदिर परिसर सुबह से ही भगवा के साथ शिवमय हो गया है। मंदिर परिसर में सुबह 8 बजे अष्टमुखी महादेव पशुपतिनाथ अभिषेख किया गया। इसके बाद दोपहर 3 बजे सुंदर कांड, का आयोजन शुरू हुआ। दोपहर 4.30 बजे विशेष आरती और शाम 5 बजे दीप प्रज्‍वलन का कार्यक्रम होगा।

जिले प्रशासन ने पांच बसों से श्रद्धालुओं को उज्जैन पहुंचाया है। श्रद्धालु अपने साथ शुवना, चम्बल और जिले की नदियों का जल कलश में लेकर पहुंचे है। आज जल महाकाल लोक में बने रुद्र सागर में अर्पित किया जाएगा।

देवास में शिवमय हुआ माता का दरबार

देवास के सुप्रसिद्ध माता टेकरी मंदिर में पीएम का लाइव प्रसारण देखा गया। बड़ी माता मंदिर के प्रांगण में किया जाएगा। 1001 दीपोत्सव, महाआरती, महाप्रसादी के साथ शिवभजन संध्या का आयोजन हो रहा है। शहर में मंदिरों पर एलईडी की रोशनी में भव्य कार्यक्रम हो रहा है।

खंडवा में महादेव गढ़ में महाकाल लोक का लाइव प्रसारण

खंडवा में भाजपा व हिंदू संगठनों का गढ़ माने जाने वाले महादेव गढ़ मंदिर में महाकाल लोक का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान गीत-भजनों में भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल समेत भाजपा नेता झूम उठे।

खरगोन में 6 और जिले में 31 मंदिरों में दिखा लाइव प्रसारण

जिले में महाकाल लोक के लोकार्पण पर शहर में छह स्थानों के साथ ही जिले 31 मंदिरों में विशेष आयोजन हुए। शहर के मेलडेरेश्वर मंदिर, नवग्रह मंदिर, कालिका माता मंदिर, सिद्धविनायक गणेश मंदिर, सिद्धनाथ महादेव मंदिर और पोस्ट ऑफिस चौराहे स्थित हनुमान मंदिर में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके साथ ही सुंदरकांड और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर 31 मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे। इसमे नर्मदा नदी किनारे के मंदिर भी शामिल है। खरगोन में मेलडेरेश्वर महादेव मंदिर में नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी, उपाध्यक्ष भोलू कर्मा, पार्षदगण के साथ ही एसडीएम ओमनारायण सिंह, नपा सीएमओ प्रियंका पटेल, तहसीलदार योगेंद्र सिंह सहित नपाकर्मी और नागरिक शामिल हुए।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button