Chhattisgarh

नपाध्यक्ष के अथक प्रयास से अंततः कर्मचारियों को वेतन भुगतान का मिला निर्देश

महासमुंद,19अक्टूबर। दीपावली से ठीक पहले नगर पालिका कर्मचारियों का दो माह से लंबित वेतन नपाध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग और सीएमओ द्वारा उच्च अधिकारियों से चर्चा के बाद भुगतान करने का आदेश दे दिया गया है। वहीं वेतन मिलने की खुशी में कर्मचारियों ने नपाध्यक्ष एवं सीएमओ का आभार जताया है।

नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों को राशि के अभाव में अगस्त और सितंबर माह का वेतन भुगतान नहीं हो पाया था। वहीं सामने दीपावली त्येहार के चलते नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग एवं सीएमओ आशीष तिवारी द्वारा नगरीय प्रशासन विभाग के उच्च अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने चर्चा में कहा कि, दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्येहार में कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला तो उनके घर परिवार त्येहार कैसे मनाएंगे। उन्होंने कहा कि, एक परिवार चलाने के अलावा अन्य घरेलू आवश्कताएं भी होती है। इसके बाद उच्च अधिकारियों ने दो माह का वेतन भुगतान की स्वीकृति दे दी। वहीं वेतन भुगतान किए जाने की सूचना मिलते ही कर्मचारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और कर्मचारियों ने नपाध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग एवं सीएमओ को आभार जताया है।

Related Articles

Back to top button