वारदात से पहले बदमाश को पकड़ा: तलाशी में 315 बोर की एक पिस्टल व 3 राउंड मिले, पूछताछ में जुटी पुलिस

[ad_1]
![]()
ग्वालियर31 मिनट पहले
ग्वालियर पुलिस ने वारदात की नियत से घूम रहे एक बदमाश को पकड़ा है। पकड़े गए बदमाश की तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर की एक पिस्टल व 3 जिन्दा राउंड मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ करने पर पकड़े गए बदमाश से उसके द्वारा शहर में की गई अन्य वारदातों के बारे में कई खुलासे हो सकते हैं।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बदमाश अवैध हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए गोवर्धन कॉलोनी में खड़ा हुआ है। मुखबिर की दी गई सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने तत्काल उस बदमाश को पकड़ने के लिए थाने की टीम बनाकर मौके पर भेजी गई। जहां पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बदमाश को दबोच लिया तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर की एक पिस्टल व तीन जिन्दा राउंड बरामद किए। पूछताछ करने पर पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम राजीव सिंह भदौरिया पुत्र रामप्रताप भदौरिया निवासी गोवर्धन कॉलोनी में रहने वाले के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
मुखबिर से सूचना मिली थी
वही गोला का मंदिर थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोवर्धन कॉलोनी में वारदात करने की फिराक से एक बदमाश अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल थाने के एक टीम भेजकर बदमाश को पकड़ा था तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर की एक पिस्टल और 3 जिन्दा राउंड मिले थे। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है उससे पूछताछ की जा रही है।
Source link




