Chhattisgarh

मुख्यमंत्री साय आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे

रायपुर, 22 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 22 नवंबर शनिवार को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री साय सुबह 9:20 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे और 9:40 बजे स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा रायपुर पहुँचेंगे।

मुख्यमंत्री 9:50 बजे विशेष विमान से उदयपुर के लिए रवाना होंगे। वे 11:50 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, दाबोक (उदयपुर) पहुँचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:10 बजे वे सड़क मार्ग से पाली जिले के रणकपुर स्थित होटल लाल बाग रिसोर्ट के लिए निकलेंगे और 2:00 बजे वहाँ पहुँचेंगे।

होटल में 2:00 से 3:00 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। इसके पश्चात वे 3:00 बजे उदयपुर के लिए वापस रवाना होंगे और 4:50 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुँचेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 5:20 बजे विशेष विमान से रायपुर लौटेंगे और 7:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुँचेंगे। वहाँ से वे सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे और 7:40 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुँचेंगे।

Related Articles

Back to top button