कांग्रेस की भारत जोड़ा यात्रा: विदिशा में दिखी गुटबाजी, यात्रा से बड़े नेताओं ने बनाई दूरी

[ad_1]
विदिशाएक घंटा पहले
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी में जान डालने के लिए भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। विदिशा में कांग्रेस कार्यकर्ता इससे सबक लेते नहीं दिख रहे हैं। यहां शनिवार को निकाली गई यात्रा में चंद लोग शामिल हुए। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा से भारत जोड़ा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकली। कांग्रेस की नेता व बड़े पदाधिकारी इसमें शामिल नहीं हुए।
विदिशा में जिला महामंत्री अरुण अवस्थी, आईटी सेल के जिला संयोजक शोभित अग्रवाल, आनंद प्रताप सिंह, सुशील शर्मा सहित कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद चौराहे से तिरंगा हाथों में लेकर यात्रा निकाली। यह यात्रा गांधी चौक, नीमताल, हॉस्पिटल रोड, माधवगंज, निकासा, तिलक चौक होकर बजरिया स्थित जय कॉम्प्लेक्स पहुंची। इस यात्रा में शामिल पार्षद आशीष माहेश्वरी ने बताया कि उनके राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी सभी को एक सूत्र में बांधने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं, उसी के तहत यह आयोजन विदिशा में किया गया।
विधायक शंशाक भार्गव, नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भी यात्रा से दूरी बनाए रखे रहे। इस पूरे मामले को लेकर अरुण अवस्थी ने बताया कि इस यात्रा को लेकर पूर्व में ही सभी को कार्ड दिया गया था। इसके साथ ही निजी तौर पर सूचना भी दी गई थी। अधिकांश लोग इसमें सम्मिलित नहीं हुए। हम चुनिंदा कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए हैं।

मैं बैठक में था: जिलाध्यक्ष
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निशंक जैन का कहना था कि बासौदा में ब्लाक पार्टी की बैठक थी। इस कारण मैं भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हो पाया, लेकिन विदिशा के बडे़ जनप्रतिनिधि शामिल नहीं हुए, इस बात की जानकारी आपसे मिली है। मैं सज्ञांन में लेता हुं।
Source link