आज फिर जनता पूछेगी जनप्रतिनिधियों से सवाल: नगर चौराहे पर आयोजित होगा भास्कर का रूबरू कार्यक्रम, 11 से 20 वार्ड के लोग बता सकेंगे समस्या

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Damoh
- Bhaskar’s Face to face Program Will Be Organized At The City Square, People From 11 To 20 Wards Will Be Able To Tell The Problem
दमोह17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दमोह में जनता की समस्याएं उजागर करने और जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछने के लिए एक बार फिर दैनिक भास्कर अपने रूबरू कार्यक्रम के तहत के लोगों को मंच देने जा रहा है। रविवार सुबह 11 बजे स्थानीय धगट चौराहे पर राजा मैरिज हाल में यह कार्यक्रम होगा।
इसमें 11 से लेकर 20 तक के वार्ड की जनता अपने पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष, कलेक्टर और सीएमओ से सवाल करके अपनी समस्याओं की जानकारी देगी। ये आयोजन का दूसरा चरण है। पहले चरण में पिछले रविवार को स्थानीय पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में रूबरू कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
जहां लोगों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया था। जिसमें से कई समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया था और कुछ समस्याओं का तत्काल हल करने का आश्वासन दिया गया था। इस कार्यक्रम को लोगों ने काफी सराहा था और जनप्रतिनिधियों ने भी कहा था कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। एक बार फिर वार्ड के लोगों को मंच दिया जाएगा।
Source link