रायसेन में RSS का पथ संचलन: हाथों में डंडे और तलवार लेकर कदमताल करते हुए निकले स्वयंसेवक, जगह-जगह पुष्पों की वर्षा हुई

[ad_1]

रायसेन35 मिनट पहले

रविवार को रायसेन की अलग-अलग बस्तियों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन शहर में निकाला गया। जिसमें स्वयंसेवक कदमताल करते हुए हाथों में डंड और तलवार लेकर चल रहे थे। सुबह 9 बजे श्री राम बस्ती राधा कृष्ण मंदिर से पथ संचलन प्रारंभ हुआ। जो पूरी बस्ती में भ्रमण कर वापस राधा कृष्ण मंदिर पर समापन हुआ। इसके बाद सुबह 10 अयोध्या बस्ती यशवंत गार्डन में एकत्रीकरण हुआ। उसके बाद स्वयं सेवकों द्वारा कदमताल करते हुए शहर के यशवंत नगर अर्जुन नगर राहुल नगर पीएचई रोड से वापस जसवंत गार्डन में संचलन का समापन हुआ।

वहीं, अवंतिका बस्ती से भी पथ संचलन निकाला गया था। इस दौरान जगह-जगह स्वयं सेवकों पर पुष्पों की वर्षा भी की गई। इस बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन शहर की पत्तियों से अलग-अलग निकाला गया था। जिसमें बस्ती के स्वयंसेवक शामिल हुए थे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button