दैनिक भास्कर रूबरू आज: वार्ड 29 से 34 के नागरिकों की आवाज बनेगा रूबरू का मंच, जनप्रतिनिध देंगे जवाब

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- The Voice Of The Citizens Of Ward 29 To 34 Will Become The Platform Of Rubaru, Public Representatives Will Answer
ग्वालियर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

फाइल फोटो
- पांचवा रूबरू मानस भवन में होगा
ग्वालियर में आमजन की आवाज की पहचान बनता जा रहा दैनिक भास्कर के रूबरू कार्यक्रम का पांचवा आयोजन आज ( रविवार) को मानस भवन में हो रहा है। वार्ड-29 से लेकर 34 तक के आमजन की आवाज बनेगा दैनिक भास्कर का रूबरू। कार्यक्रम में इस वार्ड के लोग शामिल होकर अपने जनप्रतिनिधियों के सामने समस्याओं पर सवाल कर सकते हैं।
जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों को इन समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना होगा। जो समस्या जटिल या पेचीदा होंगी तो उनको समय सीमा में समाधान के साथ आश्वासन देना होगा। दैनिक भास्कर के रूबरू कार्यक्रम को लगातार आमजन का सहयोग मिल रहा है। लोगों का कहना है कि कई समस्याएं एक जैसी होती हैं, लेकिन रूबरू के मंच पर हर समस्या सुनी जा रही है।
ग्वालियर में आमजन की आवाज को मंच प्रदान करने के लिए दैनिक भास्कर ने पहल की है। एक कार्यक्रम ‘रूबरू’ हर रविवार को किया जाता है। पहला ‘रूबरू’ कार्यक्रम जीवायएमसी परिसर में हुआ था। इसके बाद दूसरा कांचमील सामुदायिक भवन और तीसरा बाड़ा पर सिंधी धर्मशाला तो चौथा ‘रूबरू’ कार्यक्रम मुरार के सिंहपुर रोड स्थित मदन मोहन मंदिर के हॉल हो चुका है। अब पांचवा रूबरू आज रविवार को मानस भवन फूलबाग पर हो रहा है।’रूबरू’ में जनता और उनके वार्ड की बात की जाएगी। इसमें आमजन पहुंचकर अपने वार्ड के जनप्रतिनिध और महापौर और विधायक से सीधे सवाल कर सकेंगे। अपने क्षेत्र की समस्या को बता सकेंगे। साथ ही जनप्रतिनिधि उनके सवाल का जवाब देंगे और समस्या का समाधान भी बताएंगे। इस बार ‘रूबरू’ कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 29, 30, 31, 32, 33, 34 की जनता के लिए किया जा रहा है।
‘रूबरू’ में आम जन इनसे पूछेंगे सवाल
दैनिक भास्कर के जनता की आवाज को मंच देने के लिए किए जा रहे ‘रूबरू’ कार्यक्रम में इस रविवार शहर के 6 वार्ड (वार्ड नंबर-29, 30, 31, 32, 33, 34 ) के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। रविवार को ‘रूबरू’ में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, विधायक सतीश सिकरवार, सभापति मनोज तोमर, पार्षद गिर्राज सिंह कंषाना, रेखा त्रिपाठी, अंजना शिवहरे, विवेक त्रिपाठी, सुनीता कुशवाह, रविन्द्र सिंह तोमर, चांदनी चौहान के अलावा जिला प्रशासन से कलेक्टर, पुलिस से एसएसपी व नगर निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। आमजन इनसे अपने वार्ड के संबंध में बात कर सकेंगे और तत्काल जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन और नगर निगम व पुलिस के अफसरों की मदद से समस्याओं का समाधान हो सकेगा।
Source link