गुमटियां हटाई: संजीवनी अस्पताल के पास से हटाई गुमटियां, सांची पार्लर का संचालक एक साल से शुल्क जमा नहीं कर रहा था

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Gumties Removed From Near Sanjeevani Hospital, Sanchi Parlor Operator Was Not Depositing Fee For One Year
उज्जैन37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- सांची दूध पार्लर संचालक हेमंत गेहलोत ने एक साल से बकाया 11 हजार रुपए का शुल्क जमा नहीं किया
अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निगम की टीम ने की। शनिवार को शिकायत पर निगम उपायुक्त नीता जैन री-मूवल गैंग के साथ संजीवनी अस्पताल के पास पहुंची। यहां तीन गुमटियां बगैर परमिशन के चल रही थी, जिन्हें हटाया गया। वहीं सांची दूध पार्लर संचालक हेमंत गेहलोत ने एक साल से बकाया 11 हजार रुपए का शुल्क जमा नहीं किया है।
निगम की टीम ने पार्लर को बंद करा दिया, जिसके बाद संचालक पहुंचा और आश्वासन दिया कि सोमवार तक बकाया शुल्क जमा करा दूंगा। इसके बाद टीम ने संचालक को पार्लर चलाने की अनुमति दी। उपायुक्त जैन ने बताया दीपावली को देखते हुए अस्थाई अतिक्रमण पर कार्रवाई की जा रही है। संजीवनी अस्पताल के आसपास गुमटियां संचालित की जा रही थी, जिन्हें हटाया गया।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us