पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का केंद्र सरकार पर हमला: बोले- आजाद भारत की सबसे गैर जिम्मेदार सरकार मोदी सरकार, गलत आर्थिक नीतियों से आसमान पर पहुंची महंगाई

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Satna
- Said Modi Government, The Most Irresponsible Government Of Independent India, Inflation Reached The Sky Due To Wrong Economic Policies
सतना41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से देश में महंगाई आसमान छू रही है और बेरोजगारी हर रोज बढ़ रही है। आजाद भारत की सबसे गैर जिम्मेदार सरकार इस वक्त की मोदी सरकार है।
सतना सर्किट हाउस में शनिवार को अपने अल्प प्रवास के दौरान यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने आगामी 4 सितम्बर को महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ दिल्ली में होने वाली महा रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील भी की।
उन्होंने कहा कि अब देश की जनता मोदी सरकार के खिलाफ उठ खड़ी हुई है।हम सबको जनता की आवाज बनना होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013-14 के दौरान मोदी जी देश के युवाओं और आम लोगों को सपने दिखा रहे थे, अपने लगभग हर भाषण में वादा करते थे कि सत्ता में आते ही बेरोजगारी और महंगाई को खत्म कर देंगे। आज उन्हें सत्ता में आए 8 साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन महंगाई और बेरोजगारी कम होने की बजाय आसमान छू रही है। उनकी गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस से लेकर रोजमर्रा जरूरत की चीजों की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। मोदी सरकार ने आटा, चावल, दही, पनीर, शहद जैसी आवश्यक वस्तुओं पर भी जीएसटी लगा दिया है। आजाद भारत के इतिहास में ऐसी गैर जिम्मेदार सरकार कभी भी देखने को नहीं मिली।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मकसूद अहमद, लोकसभा प्रत्याशी रहे राजाराम त्रिपाठी, सुधीर सिंह तोमर, रामशंकर पयासी, रवीन्द्र सिंह सेठी, मनीष तिवारी, अजीत सिंह, उर्मिला त्रिपाठी,डॉ पीडी पटेल, भागवत सिंह तिवारी, महीपत शुक्ला, अतुल सिंह परिहार, राजभान सिंह, गीता सिंह सितपुरा, संतोष पांडे, डाली चौरसिया, रवि जायसवाल, संजय पांडे, राजदीप सिंह मोनू, विजय रिझवानी, अशोक चक्रवर्ती, गुंजन चौरसिया, मनोज बागरी, माधवी श्रीवास्तव,पूनम सिंह, उमा सिंह, निशा सिंह, अरुण पांडे, विक्रांत त्रिपाठी, संजय सिंह, संदीप सिंह, बाला यादव सहित आदि मौजूद रहे।
Source link