दीपावली से पहले MP से मानसून की विदाई!: 24 घंटे में शहडोल, रीवा, जबलपुर और नर्मदापुरम में बारिश के आसार

[ad_1]

भोपाल30 मिनट पहले

मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई दीपावली से पहले हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बंगाल की खाड़ी में बना स्ट्रांग सिस्टम कमजोर हो रहा है। ऐसे में 20 अक्टूबर से पहले ही मानसून के विदाई की संभावना है। हालांकि, अभी एक-दो दिन प्रदेश के कुछ जिलों में रिमझिम के आसार हैं। अगले 24 घंटे में शहडोल, रीवा, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग के साथ बुरहानपुर-खंडवा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन समेत बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

छाने लगा कोहरा

पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह कोहरा छाने के साथ ही मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिक एच एस पांडे ने बताया कि सिस्टम दूर होने से बारिश होने की संभावना कम हो जाएगी। अब मानसून विदाई की ओर बढ़ रहा है।

…तो लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुए सिस्टम और मध्यप्रदेश से ट्रफ लाइन गुजरने के कारण अक्टूबर में प्रदेशभर में अच्छी बारिश हुई। बारिश के चलते दशहरा पर्व भी फिका ही रहा। भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर समेत कई शहरों में पुतले भीग जाने से रावण दहन नहीं हो सका। कई स्थानों पर पुतलों को जलाने में काफी दिक्कतें आईं। मौसम विभाग द्वारा मानसून के विदाई की संभावना जताने के बाद दीपावली की तैयारी में जुटे लोग और कारोबारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदला सा रहेगा। कुछ जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदला सा रहेगा। कुछ जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

24 घंटे में सिवनी-पचमढ़ी में बारिश
पिछले 24 घंटे के भीतर सिवनी, पचमढ़ी, खरगोन, दतिया, मालांजखंड और सागर में बारिश दर्ज की गई। भोपाल, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन समेत बाकी जिलों में मौसम साफ ही रहा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button