Chhattisgarh

NCDC की 93वीं बैठक में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, मार्कफेड अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने रखे विचार

  • नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक, सहकारिता क्षेत्र की प्रगति और किसानों को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

रायपुर, 2 नवंबर 2026। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) की महापरिषद की 93वीं बैठक नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और सहकारिता क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर अपने विचार रखे।

बैठक के दौरान शशिकांत द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की स्थापना वर्ष 1963 में हुई थी। पिछले पांच वर्षों में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में निगम ने प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने और इसके माध्यम से किसानों एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

द्विवेदी ने बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार की सहकारिता संबंधी प्राथमिकताओं और पहलों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सहकारी समितियों को सशक्त बनाने में सहकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य सहकार से समृद्धि के विजन को आगे बढ़ाना तथा सहकारी संस्थाओं की वित्तीय और बुनियादी ढांचागत क्षमता को मजबूत करना रहा। इसमें देशभर के सहकारी क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में हुए विचार-विमर्श से छत्तीसगढ़ सहित देशभर में सहकारी संस्थाओं को अधिक सुदृढ़, सक्षम और पारदर्शी बनाने की दिशा में मदद मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button