रीवा पुलिस का कांबिंग गस्त अभियान: रविवार को 89 स्थाई और 108 गिरफ्तारी वारंट तामील, दो इनामी बदमाश भी आए पकड़ में

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Rewa
  • Combing Patrol Campaign Of Rewa Police: 89 Permanent And 108 Arrest Warrants Served On Sunday

रीवा6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रीवा जिले में रविवार को शहर से देहात तक पुलिस का कांबिंग गस्त अभियान चलाया गया। यहां करीब 30 थानों में एएसपी अनिल सोनकर और एएसपी मऊगंज विवेक कुमार लाल के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारी वारंट तामीली के लिए अलग-अलग टीम बनाकर रवाना हुए। शाम तक पुलिस ने 89 स्थाई वारंट और 108 गिरफ्तारी वारंटी (कुल 197) तामील कराए। साथ ही दो इनामी बदमाश भी पकड़ में आए है।

एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि 13 नवंबर की सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक लंबे समय से फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। वारंट अभियान की निगरानी सिरमौर, मनगवां, मऊगंज, त्योंथर, डभौरा सहित अन्य अनुभाग के SDOP ने की है।

जल्द से जल्द कार्रवाई पूर्ण कराने के लिए सभी थानों को अतिरिक्त पुलिस वाहन उपलब्ध कराए गए थे। जिससे शाम तक 199 आरोपी पकड़ में आए है। वहीं रायपुर कर्चुलियान थाना अंतर्गत 2000-2000 रुपए के फरार इनामी हनुमंत सिंह सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मनगवां में 20 स्थाई और 5 गिरफ्तारी वारंट तामील
थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पटेल की अगुवाई में कांबिंग गस्त अभियान के दौरान रविवार को 20 स्थाई वारंट और 5 गिरफ्तारी कुल 25 वारंट तामील किए गए। गिरफ्तार वारंटियों में दिनेश साहू उर्फ गुड्डू पुत्र रामयस 32 वर्ष निवासी रघुराजगढ़ आईपीसी धारा 341, 294, 323,506, दादू उर्फ ददुआ रावत पुत्र मंगल 70 वर्ष निवासी ग्राम घुईरिया थाना मंनगवा आईपीसी धारा- 294,323,506, भूपेंद्र सिंह पुत्र अवध राज 50 वर्ष निवासी देवरा फरेदा आईपीसी धारा- 294,323, 506, राजकुमार साकेत पुत्र मनबोधी लाल 45 वर्ष निवासी कटहा और मनबोधी लाल साकेत पुत्र रामेश्वर 65 वर्ष निवासी कटहा शामिल है।

ये है स्थाई वारंटी
1- सुशील कुमार तिवारी पुत्र बिहारी लाल तिवारी 50 वर्ष निवासी ग्राम तिवनी
2- जगदीश प्रसाद पुत्र लाल मन यादव निवासी म​निकवार
3- मोहन विश्वकर्मा पुत्र स्व. गंगा प्रसाद 45 वर्ष निवासी उलही कला
4- अनिल कुमार पाण्डेय पुत्र राम हर्ष पाण्डेय 42 वर्ष निवासी कठेरी
5- बालमुकुंद मिश्रा पुत्र निवास मिश्रा निवासी माद
6- सुत कीर्ति पत्नी राम सहाय शुक्ला निवासी ग्राम सुरा
7- बालकृष्ण मिश्रा पुत्र स्व. निवास मिश्रा 46 वर्ष मनगवां बस्ती
8- सुरेश कुमार तिवारी पुत्र स्व. बद्दी प्रसाद तिवारी चौथियांन टोला तिवनी
9- माधव प्रसाद पाण्डेय पुत्र भैया लाल पाण्डेय निवासी कठेरी
10- भागवत प्रसाद पाण्डेय पुत्र अर्जुन प्रशांत पाण्डेय कठेरी
11- राजेंद्र सिंह पुत्र सिया शरण सिंह निवासी बेलवा पैकान
12- बृजेंद्र सिंह पुत्र स्व. जगन्नाथ सिंह निवासी बेलवा पैकान
13- रामनरेश तिवारी पुत्र विजय लाल तिवारी 63 वर्ष निवासी तिवनी
14- राकेश कुमार पुत्र राम सहाय शुक्ला निवासी सुरा
15- लक्ष्मण दुबे पुत्र मथुरा प्रसाद दुबे 56 वर्ष निवासी सुरा
16- कृष्णा कांत उर्फ नेता पुत्र छोटेलाल 19 वर्ष निवासी सिवनी
17- प्रमोद सिंह पुत्र रामाधीन सिंह निवासी बेलवा पैकान
18- कृष्णा कांत तिवारी पुत्र छोटेलाल तिवारी 35 वर्ष निवासी तिवनी
19- रिंकू उर्फ अभिषेक पुत्र जय प्रकाश द्विवेदी 35 वर्ष निवासी सूरा
20- मुंशी लाल उर्फ दिनेश पुत्र राम चरण दुबे निवासी आलमगंज

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button