राजगढ़ में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से 8 गायों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे पर लगाया जाम

[ad_1]
राजगढ़ (भोपाल)22 मिनट पहले
राजगढ़ जिले के कुरावर थाना क्षेत्र के तिंदोनिया के पास NH-52 पर अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठी गायों को रौंद दिया। इस हादसे में 8 गायों की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। प्रशासन के समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
दरअसल, राजगढ़ जिले में जगह-जगह सड़क पर बड़ी संख्या में गाय बैठी हुई दिख जाती है, जिसके कारण यहां अक्सर सड़क हादसे में गाय की मौत के मामले सामने आते हैं। बावजूद उसके अभी भी यहां गायों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार को कुरावर और नरसिंहगढ़ के बीच तिंदोनिया के पास NH 52 की सड़क पर गाय बैठी हुई थी।
उसी दौरान की अज्ञात चालक ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी। इस हादसे में 8 गायों की मौत हो गई। जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने गायों के शव के साथ सड़क पर चक्का जाम लगा दिया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम खत्म किया और एनएच 52 गायों के पड़े शव को हटाकर रास्ता चालू किया।
Source link