रायसेन में गिरा रात का पारा: दिन में भी लगने लगी है ठंड, गर्म कपड़ों से मिल रही है राहत

[ad_1]

रायसेन12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रायसेन अंचल में एक बार फिर से सर्दी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। रात का तापमान 10.5 डिग्री पर आ गया है। जिससे रात में कपकपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। इतना ही नहीं दिन में भी तापमान 30 डिग्री से नीचे अर्थात 27.4 डिग्री पर आ गया है। इस तरह अब रात के साथ ही दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है।

अक्टूबर में रात का तापमान 13.5 डिग्री तक आ गया था। लेकिन नवंबर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाने से उत्तर से आने वाली ठंडी हवा पर ब्रेक लग गया। इससे सर्दी थम गई, परंतु अब तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाने से सर्दी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले समय में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे तक गिर कर सकता है। दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे चले जाने से यह गेहूं के लिए अनुकूल हो गया है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button