Chhattisgarh

Kulgam Terror Attack: आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल, CM साय ने जताया दुख, कहा- पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है सरकार

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को आतंकियों ने मजदूरों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इस हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को गोली लगी, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर घायल

मिली जानकारी के अनुसार, हमले में छत्तीसगढ़ निवासी दीपक रात्रे (24 वर्ष), पिता उमाशंकर रात्रे की मौत हो गई है। वहीं भूपेंद्र (28 वर्ष), पिता दशरथ गंभीर रूप से घायल है। घायल मजदूर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख
इस आतंकी हमले को लेकर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की दुखद मृत्यु एवं एक श्रमिक के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। घायल श्रमिक का स्थानीय अस्पताल में समुचित इलाज जारी है। अधिकारियों को इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मृतक श्रमिक को विनम्र श्रद्धांजलि एवं घायल श्रमिक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।”

Related Articles

Back to top button