भाजपा जांजगीर-चांपा जिले की संगठनात्मक बैठक संपन्न

जांजगीर-चांपा, 31 जुलाई 2026/ होटल रिहान, शिवरीनारायण में माननीय श्री पवन साय जी, प्रदेश संगठन महामंत्री के मुख्य आतिथ्य में जिला पदाधिकारियों की कामकाजी बैठक संपन्न हुई।
बैठक में माननीय श्री ओ. पी. चौधरी जी (वित्त मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री), माननीय श्री नारायण चंदेल जी (पूर्व नेता प्रतिपक्ष),
माननीय श्री जगदीश रामू रोहरा जी (संभाग प्रभारी), माननीय श्री अभिषेक शुक्ला जी(संभाग सहप्रभारी),माननीय श्री रामदेव कुमावत जी (जिला संगठन प्रभारी), माननीय श्री अंबेश जांगड़े जी (जिलाध्यक्ष), माननीय श्री राजेंद्र वैष्णव जी (जिला सह संगठन प्रभारी) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अपेक्षित वर्ग के आदरणीय ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कोर कमेटी के सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, समस्त मोर्चा अध्यक्ष, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी एवं समस्त प्रकोष्ठों के जिला संयोजक उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक गतिविधियों,जनसंपर्क अभियान तथा केंद्र,राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।




