‘अनारकली’ को पसंद आया जंगली हाथी का साथ: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एलिफेंट लव; चकमा देकर कैंप से भागी 58 साल की हथिनी

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Umaria
  • Elephant Love At Bandhavgarh Tiger Reserve; 58 Year Old Elephant Escaped From Camp By Dodging

उमरिया26 मिनट पहले

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एलिफेंट लव की कहानी सामने आई है। यहां रह रही एक 58 वर्षीय हथिनी अनारकली को एक जंगली हाथी का साथ पसंद आ गया। बस फिर क्या था अनारकली वन विभाग के हाथी कैंप से चकमा देकर भाग निकली, ये पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी ऐसा हो चुका है। तब भी जंगली हाथी के साथ अनारकली चली गई थी, लेकिन वक्त रहते वन विभाग की टीम को पता चल गया, और उसे रोक लिया।

4 बच्चों की मां है अनारकली

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक सुधीर मिश्रा ने बताया कि वैसे तो कैंप में रहने वाले हाथियों को जंगली हाथी अपने झुंड में स्वीकार नहीं करते हैं। लेकिन, कभी-कभी ऐसा होता है कि जो जंगली हाथी झुंड से अलग हो जाते हैं, वे मादा हाथियों को अपने साथ ले जाते हैं। ऐसा पिछले दिनों हो भी चुका है, और बड़ी मुश्किल से रेस्क्यू करके अनारकली को वापस कैंप में लाया गया था। हथिनी अनारकली के चार बच्चे हैं- सूर्या, गणेश, गायत्री और लक्ष्मी।

अनारकली का विशेष शृंगार किया था

27 अगस्त से बांधवगढ़ में सात दिवसीय गज महोत्सव शुरू हुआ। इस महोत्सव के तहत हाथियों की तेल से मालिश की जा रही थी और अनारकली का विशेष शृंगार किया गया था। वन विभाग के अफसरों की मानें तो संभव है कि अनारकली के विशेष शृंगार से जंगली हाथी आकर्षित हुए।

1978 में लाया गया था बांधवगढ़

वन परिक्षेत्र अधिकारी रंजन सिंह परिहार ने बताया कि अनारकली को 1978 में एशिया के सबसे बड़े पशु मेले बिहार के सोनपुर से खरीदकर बांधवगढ़ लाया गया था। जिसके बाद उसे प्रशिक्षित करके कई रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद ली गई। उसने बच्चों को भी जन्म दिया। जिनको हम बांधवगढ़ में प्रशिक्षित कर रहे हैं। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक अनारकली का जन्म 1964 में हुआ था।

युवा नहीं अधेड़ उम्र की है अनारकली

वन अधिकारियों का कहना है अफ्रीकन हाथियों की औसत उम्र सबसे ज्यादा करीब 70-75 साल की होती है। एशियन हाथियों की औसत उम्र तो करीब 60-65 साल ही होती है। इस लिहाज से अनारकली अधेड़ उम्र की है। उसकी उम्र 58 साल है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button