National

बंगाल में बीजेपी सरकार का आज शपथ ग्रहण, शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

शुभेंदु अधिकारी आज 9 मई 2026 शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले भव्य समारोह में पहली बार राज्य में बीजेपी सरकार का गठन होगा। यह भी पहला मौका है जब ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किसी मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है।

विशेष बात यह है कि समारोह का आयोजन कवि रविन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती के दिन हो रहा है। कार्यक्रम में बंगाली संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिलेगी।

पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। इसके अलावा बीजेपी और एनडीए शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। भाजपा सांसदों, विधायकों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी भी रहेगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कार्यक्रम को देखते हुए कोलकाता में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने ब्रिगेड परेड ग्राउंड को करीब 35 सेक्टरों में बांटा है। प्रत्येक ब्लॉक की जिम्मेदारी IPS रैंक के अधिकारियों को सौंपी गई है। कोलकाता पुलिस कमिश्नर खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

Related Articles

Back to top button