Chhattisgarh

KORBA :SECL कर्मी के आवास में लाखों की चोरी

कोरबा,12 अक्टूबर 2026। एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र की कॉलोनी में चोरी की एक बड़ी वारदात घटित हुई है। यहां बी-322 आवास में रहने वाले एसईसीएल कर्मी (डपर ऑपरेटर) विकुल दास के घर से चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और नकदी समेत करीब 8 लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना के समय विकुल दास अपने परिवार के साथ किसी काम से अंबिकापुर गए हुए थे। घर लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई।


जानकारी के अनुसार, चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए पीछे का दरवाजा तोडक़र घर में प्रवेश किया। इसके बाद घर के अंदर रखी अलमारी को तोडक़र उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घर पहुंचने पर सामान बिखरा देखकर गृहस्वामी को चोरी का पता चला, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है।

चोर सूने मकानों को निशाना बनाकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों के बीच इस बात को लेकर भी चिंता है कि आखिर चोरों पर प्रभावी अंकुश कब लगेगा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अब पुलिस के सामने आरोपियों का पता लगाने और चोरी गए सामान की बरामदगी की चुनौती है। फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button