Chhattisgarh

KORBA NEWS : प्रतिभा सम्मान योजना में DAV KORBA के बच्चे राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए हुए चयनित

कोरबा,11 जुलाई। दिनांक 10.07.2023 डी.ए.व्ही पब्लिक स्कूल , एस.ई.सी.एल कोरबा के बच्चों ने प्रतिभा सम्मान योजना 2022-23 की जिला स्तरीय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए अपना स्थान पक्का किया है। जिला स्तरीय इस परीक्षा में कोरबा से कुल 11 बच्चों का चयन हुआ है, जिनमें से 3 बच्चे डी ए व्ही पब्लिक स्कूल एस ई सी एल कोरबा के हैं। इनमें कक्षा सातवीं के कुलदीप चौधरी ने जिले में चौथा स्थान, कक्षा छठवीं के दीपक सिंह ने 44वाँ स्थान, कक्षा सातवीं के शुभम साहू ने 121 स्थान लाकर डी ए व्ही कोरबा का मान बढ़ाया है।

चयनित बच्चों का विगत दिनों सर्किट हाउस रायपुर में डाॅ. प्रेम सिंह टेकाम , माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन एवम सुनील जैन (आई. ए. एस.) के द्वारा मैडल, सर्टिफिकेट तथा नगद राशि देकर सम्मान किया गया। इसी तरह एस. ओ. एफ. द्वारा आयोजित साइंस ओलंपियाड में कक्षा चौथी की छात्रा आयुषी घोष ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जोनल रैंक 10वां स्थान हासिल कर सर्टिफिकेट और नगद राशि पुरस्कार अर्जित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अनामिका भारती मैडम ने समस्त बच्चों से अधिक से अधिक इस परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आह्वान किया तथा इस हेतु और भी ज्यादा प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस परीक्षा का कुशल मार्गदर्शन एवम संचालन विद्यालय के गणित शिक्षक मनीष कुमार जैन ने किया। विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व सफलता पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अनामिका भारती सहित विद्यालय परिवार के समस्त सदस्यगणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना प्रेषित की हैं|

Related Articles

Back to top button