Chhattisgarh

महिला ने सीएम और गृहमंत्री के खिलाफ की अपमानजनक टिप्पणी, पुलिस ने किया केस दर्ज

रायपुर,09 सितम्बर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के अन्य नेताओं के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ एक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शहर के सिविल लाइंस थाना पुलिस ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री बघेल और पार्टी के अन्य नेताओं खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में वंदना राठौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि एनएसयूआई के पदाधिकारियों की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। एनएसयूआई पदाधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दी थी कि इस महीने की छह तारीख को वंदना राठौर के फेसबुक अकाउंट से मुख्यमंत्री बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू तथा अन्य नेताओं का वीडियो पोस्ट किया गया था और इनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button