बाइक फिसलने से 2 युवक घायल: एक की हालत गंभीर, नशे में थे दोनों युवक हड़ा पहाड़ा के पास गिरे

[ad_1]
दतिया10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ग्वालियर झांसी मार्ग एनएच 44 पर स्थित हड़ा पहाड़ के समीप शनिवार देर रात शराब के नशे में धुत बाइक सवार 2 युवक गिर गए। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दोनों का इलाज जारी है।
गांव बिल्हारी के रहने वाले 38 साल के पंकज श्रीवास्तव अपने साथी रिंकू के साथ शनिवार को किसी काम से दतिया आए थे। देर रात वापस गांव लौटते समय रास्ते मे किसी जगह दोनों ने शराब पी और बाइक से चल दिए। हड़ा पहाड़ पर अचानक बाइक स्लिप हुई और दोनों सड़क पर जा गिरे। इसके बाद राहगीरों ने दोनों की मदद करते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में उपचार की भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज जारी है। साथ ही रिंकू के सर में गंभीर चोट बताई गई, जिसका भी उपचार जारी है।
Source link