भोपाल-इंदौर हाईवे पर हादसा: बाइक को टक्कर मारकर पलटी हरदा से उज्जैन जा रही बस, 15 यात्री घायल

[ad_1]

आष्टा5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल-इंदौर मार्ग पर जावर थाना अंतर्गत गुरुवार को एक बस पल गई। हरदा से उज्जैन की ओर जा रही बस एक बाइक को टक्कर मार कर पलट गई। इसमें 15 यात्री घायल हुए हैं, 2 यात्री गंभीर बताई जा रहे हैं, जिन्हें आष्टा के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सीहोर रेफर कर दिया।

भोपाल-इंदौर मार्ग पर जावर के पास रूपेटा जोड़ के पास एक बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जावर थाना प्रभारी मदन इवने ने बताया कि दुर्घटना में 15 यात्री घायल हो गए हैं। दो यात्री गंभीर हैं। यात्री बस चौहान बस सर्विस की थी। घायलों को तुरंत ही सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीहोर रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम आनंद सिंह राजावत, एसडीओपी मोहन सारवन, तहसीलदार लाखन सिंह चौधरी, नायब तहसीलदार अतुल शर्मा, जावर थाना प्रभारी मदन इवने सहित घटनास्थल पर पहुंचे। इसमें विमला बाई, छतर सिंह, सुशीलाबाई, भावना, सरिता बाई, रोहित, जितेंद्र, गुलाब बाई, यशोदा बाई, अंतरी भाई, रेखा बाई, बलराम सिंह, भूरी बाई, धन सिंह, रामबाबू एवं निर्मला बाई घायल हुई हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button