मवेशी भगाने की बात पर विवाद: 2 लोगों ने गाली गलौच कर एक युवक को पीटा, बड़ौदा थाने में केस दर्ज

[ad_1]
श्योपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

मवेशी भगाने की बात पर दो आरोपियों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। इसकी शिकायत पर बड़ौदा थाने में दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
मामला बड़ौदा थाना इलाके के ललितपुरा तिराहे का है। शुक्रवार को ललितपुरा गांव निवासी राम लखन पुत्र सीताराम मीणा ने आरोपी विष्णु मीणा और महेश पुत्र बाबूलाल मीणा के मवेशी को खेत के पास से भगा दिया। यह बात आरोपियों को इतनी ज्यादा बुरी लगी कि उन्होंने नाराज होकर पहले फरियादी के साथ जमकर गाली-गलौज की, फिर मारपीट कर दी।
फरियादी ने शनिवार को बड़ौदा पुलिस थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। जिसके बाद बड़ौदा थाना पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। बड़ौदा थाना टीआई राजेश शर्मा का कहना है कि मवेशी भगाने की बात पर दो आरोपियों ने एक युवक के साथ मारपीट की है। मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।
Source link




