सागर में युवती ने किया सुसाइड: भाई और पिता मजदूरी करने और मां आटा पिसवाने गई, बेटी ने घर में लगा लिया फंदा

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Brother And Father Went To Work And Mother To Grind Flour, Daughter Hanged Herself In The House
सागरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो।
सागर में मोतीनगर थाना के छोटा करीला क्षेत्र में युवती ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। पुलिस के अनुसार चंद्रलेखा पुत्री तेजराम अहिरवार उम्र 19 साल निवासी संत रविदास वार्ड छोटा करीला शुक्रवार को अपने घर में थी। भाई और पिता मजदूरी पर गए थे। वहीं मां आटा पिसवाने के लिए चली गई। इस दौरान चंद्रलेखा घर में अकेली थी। तभी अज्ञात कारणों के चलते युवती ने फंदा लगा लिया।
मां घर पहुंची तो बेटी फंदे पर झूल रही थी। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले में जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। अब तक की जांच में मृतका की आत्महत्या का कारण सामने नहीं आ पाया है। पुलिस मामले में परिवार वालों के बयान लेगी।
Source link