व्यंकटेश मंदिर में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन: श्रीकृष्ण संग हुआ देवी रुक्मिणी का विवाह, सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन

[ad_1]

सतना38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नवरात्रि के अवसर पर व्यंकटेश मंदिर प्रांगण में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। कथा के छठवें दिन बाल विदुषी पलक किशोरी ने श्रोताओं को भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु विवाह के साक्षी बने। सभी ने आस्था के साथ भगवान के विवाह का उत्सव उत्साह के साथ मनाया।

भक्तों ने बधाई गीत गाए और पांव पूज कर उपहार भेंट किए। बाल विदुषी पलक किशोरी ने श्रीकृष्ण और उधव का वृत्तांत भी श्रोताओं को सुनाया। उन्होंने बताया कि उधव को श्रीकृष्ण अपना संदेश देकर यशोदा माता और नंद बाबा के पास भेजते हैं। इस वृत्तांत के समय कथा स्थल का माहौल करुणामय हो गया। उधव ने यशोदा माता को बताया कि माता श्रीकृष्ण जी आपको याद कर व्याकुल हो जाते हैं। इस बात को सुन माता यशोदा ने कहा कि आप मुझे मथुरा जाने का सबसे छोटा रास्ता बताइए। मैं अपने लल्ला के पास जरूर जाऊंगी। उन्होंने कंस वध की भी कथा श्रोताओं को सुनाई।

सोमवार को भंडारा
व्यंकटेश मंदिर प्रांगण में आयोजित भागवत कथा का समापन रविवार को होगा। इसके बाद सोमवार को मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया है। भंडारा दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।

कथा में पहुंचे सतना सांसद

कथा के छठवें दिन सतना लोकसभा सांसद गणेश सिंह, पूर्व महापौर विमला पांडेय, भाजपा नेत्री जान्हवी दामोदर त्रिपाठी, महेंद्र प्रसाद तिवारी, बरूण शर्मा, वार्ड क्रमाक पांच के पार्षद पति केके तिवारी समेत कई लोगों ने व्यंकटेश मंदिर प्रांगण पहुंचकर बाल विदुषी पलक किशोरी से श्रीमद भागवत कथा का अमृतपान किया।

कथा में उमड़ रही भीड़
कथा सुनने समूचे सतना जिले से हजारों की संख्या में श्रोतागण व्यंकटेश मंदिर पहुंचे थे। कथा का आयोजन व्यंकटेश मंदिर भक्त मंडल कर रहा है। छठवें दिन कथा के यजमान बरूण शर्मा और वार्ड पांच के पार्षद प्रतिनिधि केके तिवारी रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button