पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने जांजगीर-नैला नगर सहित पूरे अंचल व क्षेत्र के सड़कों के मरम्मत हेतु विभागीय मंत्री व उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया

- नैला-जांजगीर नगर के दुर्गा महोत्सव को ध्यान में रखते हुये यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्टेशन परिसर में पर्याप्त बल मुहैया कराने हेतु जी.एम. व डी.आर.एम. को पत्र प्रेषित किया
जांजगीर चांपा। छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने नवरात्रि के पावन पर्व व त्यौहारों के सीजन व सड़क दुर्घटना को ध्यान में रखते हुये यात्रियों की आवागमन के सुविधा के लिये जांजगीर-नैला नगर सहित पूरे अंचल व क्षेत्र के जीर्ण-शीर्ण सड़को का शीघ्र मरम्मत, मजबूतीकरण कराने हेतु विभागीय मंत्री व विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर दूरभाष से चर्चा किया।
उन्होंने कहा कि जांजगीर-नैला नगर में नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्गा महोत्सव में लाखों के तदात में यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है, अतः यात्रियों की सुविधा व सड़क दुर्घटना को ध्यान में रखते हुये क्षेत्र व अंचल के सड़कों का मरम्मत करना अति आवश्यक है, जिस पर उन्हें मरम्मत कार्य शीघ्र कराने का अश्वासन प्राप्त हुआ है। इसी तरह श्री चंदेल ने जांजगीर-नैला नगर के दुर्गा महोत्सव को ध्यान में रखते हुये रेल्वे यात्रियों के सुरक्षा के दृष्टिकोण से दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर के जी.एम. व डी.आर.एम. को जांजगीर-नैला रेल्वे स्टेशन व स्टेशन परिसर में पर्याप्त जी.आर.पी. व आर.पी.एफ. बल की व्यवस्था कराने हेतु पत्र प्रेषित कर दूरभाष से चर्चा किया।




