Chhattisgarh

दशहरा के अवसर पर विविध कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे राजेश्री महन्त रामसुंदर दास

  • शिवरीनारायण मठ में होगा गद्दी महोत्सव विजयदशमी के पावन अवसर पर

जांजगीर चांपा, 01 अक्टूबर । श्री दूधाधारी मठ तथा श्री शिवरीनारायण मठ पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास दशहरा उत्सव के पावन अवसर पर अनेक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे 2 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 बजे श्री दूधाधारी मठ से चलकर जैतू साव मठ पुरानी बस्ती रायपुर में दशहरा उत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले अस्त्र -शास्त्र हवन पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, दोपहर 12:00 बजे से लेकर 2:30 बजे तक श्री दूधाधारी मठ में अस्त्र-शस्त्र हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न करेंगे।

अपराह्न 3:00 बजे श्री दूधाधारी मठ से रवाना होकर शाम 5:00 शिवरीनारायण मठ पहुंचेंगे यहां 5:30 बजे जनकपुरी (जोगीडीपा) मेला ग्राउंड के शमी पूजन शोभा यात्रा में सम्मिलित होंगे, 6:30 बजे से मठ में गद्दी महोत्सव का कार्यक्रम प्रारंभ होगा। वे हवन पूजन के पश्चात गद्दी पर विराजित होंगे यह कार्यक्रम भगवान शिवरीनारायण के दर्शन पूजन के साथ लगभग रात्रि 10:00 बजे संपन्न होगा।

Related Articles

Back to top button