सीधी में भारत जोड़ो यात्रा व गांधी चौपाल: सीधी से पटपरा के लिए निकला सैकड़ों कार्यकर्ताओं का काफिला

[ad_1]
सीधीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही भारत जोड़ो यात्रा के साथ गांधी चौपाल का कार्यक्रम सीधी में रविवार से शुरू हो गया है। पदयात्रा में लोगों को कांग्रेस की रीतिनीति बताएंगे। गांधी चौपाल लगाकर जनता की सभी समस्याएं भी सुनी जाएंगी।
सीधी में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के साथ पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काफिला सीधी से पटपरा के लिए निकला। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने बताया है कि जिस प्रकार सरदिंदु तिवारी जो कि प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक हैं, उन्होंने शिव सेवा संकल्पों पदयात्रा शुरू कि और लोगों के बीच में कांग्रेस का दुष्प्रचार किया।

भाजपा की कुरीतियां बताएंगे
उसी तरह है अब दादी चौपाल के माध्यम से ना केवल भाजपा की कुरीतियों को हम उजागर करेंगे। हम लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। आज गांधी जयंती है, इसके लिए हम लोगों ने गांधी जयंती से गांधी चौपाल की शुरुआत कर दी है। पदयात्रा के दौरान पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी, कांग्रेस सीधी जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित रहे हैं।
Source link