National

Gold Silver Rate Today: तेजी के बाद धड़ाम से गिरा सोने का भाव, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का ताजा रेट

Gold Silver Rate Today 15 May: देश में इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाए जाने के बाद सोने चांदी की कीमतों में एक बार तेजी देखने को मिल रही है। आज 15 मई को दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। वहीं दोपहर तक अचानक गोल्ड और सिल्वर के भाव धड़ाम से गिर गए।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज 15 मई शुक्रवार को दोपहर तक 2543 रुपए की गिरावट के साथ 1,59,435 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं दिल्ली में आज सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,270 रुपए प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 24 कैरेट का भाव अब 1,62,340 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,704.30 डॉलर प्रति औंस पर है।

पिछले कारोबारी दिन सोना 1,61,978 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव दोपहर तक 1.57% लुढ़कर 1,59,435 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक सोना 1,61,159 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,58,159 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

Related Articles

Back to top button